{"_id":"662670e1bc5b338d9c0fdc43","slug":"rampur-news-kalara-shihkayar-road-nerwa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-114984-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्लारा से शिहक्यार सड़क की मैटलिंग का कार्य शुरू, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्लारा से शिहक्यार सड़क की मैटलिंग का कार्य शुरू, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू )। क्लारा-शिहक्यार मार्ग की मैटलिंग का कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार होने से लोगों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने ढाई किलोमीटर लंबी इस सड़क की मैटलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। लोगों के मुताबिक सड़क खस्ताहाल होने से वाहन चालक परेशान थे, वहीं राहगीरों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। सड़क में पड़े गड्ढों में बारिश के दिनों में पानी भरने से राहगीरों और खासकर स्कूल के विद्यार्थियों के कपड़े खराब हो जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक ने बताया कि बाजार के बीच मैटलिंग का कार्य सुबह चार बजे से नौ बजे तक किया जाएगा। ऐसे में सड़कों पर कूड़ा बिखरा होने से कार्य में बाधा आ सकती है। उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से आग्रह किया कि घरों और दुकानों का कूड़ा सड़क पर न फेंकें, जिससे मैटलिंग के कार्य में रुकावट न आए। इसके अलावा जिन लोगों के पानी के पाइप सड़क के बीच से गुजर रहे हैं, उनका उचित प्रबंधन करें। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मैटलिंग कार्य शुरू करने का स्वागत करते हुए लोक निर्माण विभाग से मांग की कि भट्ठी नाला से शिहक्यार तक नेरवा बाजार में विभाग की ओर से हटाए गए अवैध कब्जों वाली सड़क पर भी मैटलिंग की जाए।