{"_id":"6515b6571842513add04567b","slug":"rampur-news-jaon-school-rally-awareness-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-6084-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रैली निकाल कर दिया नशामुक्त समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रैली निकाल कर दिया नशामुक्त समाज का संदेश
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं और राजकीय माध्यमिक विद्यालय ठारला में नशा निषेध और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं के ईको क्लब और एनएसएस यूनिट ने जाओं से ठारला तक स्वच्छता और नशा निषेध जागरूकता रैली निकाली गई।
इसके माध्यम से छात्रों ने नशामुक्त समाज और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, नाटक, नारा लेखन और जागरूकता गीत की प्रस्तुतियां दी गई। सभी ने स्वच्छता और नशा निषेध की शपथ भी ग्रहण की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चायल प्रधान सुषमा कटोच बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं।
वहीं उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप मौजूद रहे। सुषमा कटोच और प्रधानाचार्य राजू कश्यप ने छात्रों और कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को स्वच्छता और नशा निषेध की जानकारी दी। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, रवि कांत डोगरा, सरनेश कुमार, भावना राना, प्रकाश चंद, राज कुमार और एसएमसी के अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।