{"_id":"65bf83f546f5dbc76c04f875","slug":"rampur-news-jalori-jot-heavy-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-111783-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जलोड़ीजोत में 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जलोड़ीजोत में 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी
विज्ञापन
एनएच समेत आनी की अधिकतर सड़कें अवरुद्ध, पेयजल लाइनें हुईं जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आउटर सराज में रविवार सुबह से दिनभर बर्फबारी का दौर चलता रहा। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जलोड़ीजोत पर 90 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश से क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से एनएच-305 सहित अधिकतर ग्रामीण सड़कें अवरूद्ध हो गई हैं। कई स्थानों पर पेयजल की पाइपें जमने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है। इसके कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनता को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। अड्डा प्रभारी आनी रमेश ठाकुर ने बताया कि चंडीगढ-जाबो रूट के अलावा सभी सड़कें बर्फबारी से प्रभावित हैं। प्रभावित सड़कों पर आधे रास्तों तक सभी बसें भेजी जा रही हैं।