{"_id":"662671d57bf91d1319077d7b","slug":"rampur-news-itbp-establishment-day-clebration-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-114968-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में आईटीबीपी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में आईटीबीपी ने मनाया 36वां स्थापना दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आईटीबीपी की 19वीं वाहिनी ने सोमवार को 36वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 19 वीं वाहिनी के सेनानी श्रीपाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेनानी 19वीं ने वाहिनी में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वाहिनी के परेड ग्राउंड में सुसज्जित परेड की सलामी ली। उन्होंने वाहिनी के पदाधिकारियों सहित उनके परिवारजनों को वाहिनी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमें जिस उद्देश्य से सीमा सुरक्षा के लिए तैनात किया है, उसका हमें पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करना है। वर्तमान में वाहिनी कौरिक सब सेक्टर में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के साथ आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। वाहिनी भारत-चीन सीमा के सीमांत गांवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चिकित्सा सुविधा और विभिन्न प्रकार की सामग्री का वितरण कर जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत कर रही है। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी की परंपरा केअनुसार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।