{"_id":"65bf8f8fc9f959d53a0735a3","slug":"rampur-news-hrtc-started-bus-service-chirgoan-poanta-sahib-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-111779-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव से पांवटा साहिब के लिए चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव से पांवटा साहिब के लिए चलेगी बस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की सुविधा को देखते हुए चिड़गांव से पांवटा साहिब के बीच बस चलाएगा। रविवार को मुख्य संसदीय सचिव विधि, संसदीय मामले एवं बागवानी मोहन लाल ब्राक्टा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर यह बस सुबह पांच बजे चिड़गांव से चलेगी और सुबह सुबह छह बजे रोहड़ू बस अड्डे में पहुंचेगी। इसकी प्रकार वापसी में सुबह पांवटा साहिब से बस 6.20 बजे रवाना होगी और शाम 5.30 रोहडू से चिड़गांव के लिए चलेगी। उन्होंने कहा बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान, निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम छतर ठाकुर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजिंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष नगर परिषद रोहड़ू सुजय अग्रवाल, सुशील चौहान और मीडिया प्रभारी हैप्पी मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।