{"_id":"65c232e2c42e6657800880e8","slug":"rampur-news-hrtc-income-decrease-due-to-snowfall-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-111831-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने से एचआरटीसी \nको 35 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने से एचआरटीसी को 35 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन
चार स्थानों पर अभी भी फंसी निगम की बसें, कुल्लू और किन्फी में फंसी बसों को निकाला
क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बाधित होने से आधी हुई रामपुर डिपो की कमाई
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। बीते सप्ताह से हुई बर्फबारी से उपमंडल के ग्रामीण रूट अवरुद्ध होने से एचआरटीसी को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। हालत यह है कि इस दौरान एचआरअीसी की कमाई आधी रह गई है। वहीं कई बसें अभी भी कई रूटों पर बर्फबारी के कारण फंसी हुई हैं। रामपुर उपमंडल के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर अभी भी निगम की बसों की आवाजाही ठप पड़ी है, जबकि कई रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा रहा है। बीते एक सप्ताह में परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के कारण निगम के रामपुर डिपो को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। हालांकि निगम की कुल्लू और किन्फी में फंसी बसें मंगलवार को निकाली गई, जबकि रामपुर और आनी उपमंडल के चार स्थानों पर अभी भी बसें फंसी हुई है। ऐसे में हजारों लोगों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रामपुर उपमंडल में इस वर्ष हुए सीजन के पहले हिमपात ने ही निगम को लाखों रुपये की चपत लगाई है। बर्फबारी और बारिश के कारण उपमंडल के ग्रामीण रूटों में एक सप्ताह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। बस सेवाएं ठप होने के कारण निगम को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। आम दिनों में परिवहन निगम के रामपुर डिपो की कमाई जहां नौ से दस लाख रुपये होती है, वहीं बीते एक सप्ताह से यह कमाई आधी रह गई है। अधिकांश रूटों के ठप होने या फिर संभावित स्थानों तक बस सेवाएं चलने के कारण निगम की कमाई प्रभावित हुई है। रोजाना निगम को करीब चार से पांच लाख तक ही कमाई ही हो पा रही है। मंगलवार को उपमंडल के 14 रूट पूरी तरह से यातायात के लिए अवरूद्ध रहे, जबकि डेढ़ दर्जन के करीब रूटों पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा जा सका। बीते एक सप्ताह से कुल्लू और किन्फी रूट पर फंसी निगम की बसें मंगलवार को मुश्किल से निकाली गई। रामपुर डिपो की एक बस रोहड़ू, एक जघोरी और दो बसें आनी उपमंडल के ग्रामीण रूटों पर फंसी हैं। यातायात व्यवस्था ठप होने से हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं निगम द्वारा ग्रामीण रूटों में जहां तक संभव है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है। परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि बर्फबारी के कारण निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। इस कारण निगम को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रामपुर और आनी उपमंडल में निगम की चार बसें अभी भी फंसी हुई हैं।