फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, house fire, hingori, rohru,

Rampur Bushahar News: हिंगाेरी में आग से दोमंजिला मकान जलकर राख

Mon, 29 Jan 2024 05:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
मकान के भीतर रखे खेतीबाड़ी का सामान भी जला, 25 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विकास खंड चिड़गांव के तहत ग्राम पंचायत रोहल के हिंगाेरी गांव के समीप तेलारू स्थान पर सेब के बगीचे में बना चार कमरों का दोमंजिला घर आग से जलकर राख हो गया। घर में आग की घटना रविवार रात को पेश आई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार रोहल पंचायत के हिंगोरी गांव के समीप तेलारु स्थान पर कृष्ण देव वशिष्ट के सेब के बगीचे में बने दोमंजिला घर में रविवार रात के समय किसी कारणवश आग लग गई। घटना के समय घर पर कोई भी नहीं था। मकान बगीचे में एकांत में होने के कारण लोगों ने सुबह के समय घर से आग की लपटें उठते हुए देखी। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन मकान सड़क से दूर होने के कारण और घटना का पता देरी से चलने के कारण घर पूरा जलकर राख हो गया। मकान के मालिक कृष्ण देव वरिष्ठ ने बताया कि उन्हें घटना का पता सोमवार सुबह चला। रविवार को दिन के समय बगीचे से रोहड़ू लौट गए थे। आग रविवार की आधी रात के बाद लगने की संभावना है, उस समय वहां पर कोई घर में नहीं था। आग से चार कमरों का घर शौचालय, स्प्रे की मशीनें, खेतीबाड़ी के औजार और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि आग से करीब पच्चीस लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चिड़गांव के तहसीलदार भीम सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये और अन्य सामान उपलब्ध करवा दिया है। आग की घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed