फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, heavy rain, apple orchard, distroye

Rampur Bushahar News: नरैण पंचायत में सैकड़ों फलदार के पौधे भूस्खलन की चपेट में आए

Wed, 12 Jul 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बीते कई दिनों से जारी बरसात से रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। उपमंडल की नरैण पंचायत में बरसात से हुए भूस्खलन के कारण सैकड़ों सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि चार ग्रामीणों की गोशालाएं ध्वस्त हो गई हैं। इसके अलावा धारगौरा पंचायत में एक मकान भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है। पंचायत के एक बागवान के बगीचे में भूस्खलन से दो दर्जन के करीब सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक नरैण पंचायत के दलोग, ब्रांदली, जकधार और मंढोग में भारी बारिश ने खासी तबाही मचाई है।
विज्ञापन


बरसात से क्षेत्र के बागवानों के बगीचों में भूस्खलन हुआ है। इस कारण करीब चार सौ सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं। नरैण पंचायत के जकधार निवासी राकेश देष्टा, ज्ञान देष्टा, मंढोग निवासी रमेश चौहान, महेंद्र चौहान, दलोग गांव के प्रेमराज, सुधीर कायथ, वीर सिंह ठाकुर, ब्रांदली गांव के राजेंद्र सिंह, राजेश रांझा और वितेंद्र सिलटा के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा दलोग गांव के महेंद्र शास्त्री, जगदीश चंद और विश्व देव और जकधार गांव के मूर्त सिंह की गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पंचायत उपप्रधान अविनाश कायथ ने बताया कि भारी बारिश के कारण बागवानों को खासी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय प्रशासन और बागवानी विभाग से सेब के पौधों और गोशालाओं को हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को उचित मदद देने की मांग की है। वहीं धारगौरा पंचायत के कापटी गांव में चरण दास का मकान भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है। घर के सामने डंगा ढहने के कारण मकान को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। हालांकि भूस्खलन से घर के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। वहीं पंचायत के जलींड गांव में बागवान गीताराम के बगीचे में करीब 20 पौधों को भूस्खलन से क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed