{"_id":"65e85b2c6ab56b104405c79c","slug":"rampur-news-health-news-phc-open-khutari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-113109-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुठाड़ी में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को घरद्वार मिलेगी उपचार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुठाड़ी में खुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को घरद्वार मिलेगी उपचार की सुविधा
Wed, 06 Mar 2024 05:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नावर क्षेत्र के अंतर्गत कुठाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल गया है। कुठाड़ी पंचायत के प्रधान ललित संग्रेल ने स्वास्थ्य केंद्र का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी टिक्कर राहुल रांटा भी उपस्थित रहे। पीएचसी के खुलने से नावर क्षेत्र की कुठाड़ी पंचायत, खंगटेडी पंचायत और कड़ीवन पंचायत के लोग लाभान्वित हाेंगे। उन्हें घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टिक्कर चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया गया है। कुठाड़ी पंचायत के प्रधान ललित संग्रेल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थानीय निवासी नरेश संग्रेल ने भूमि दान दी है। भाजपा कार्यकाल में स्वास्थ्य केंद्र बंद कर दिया गया था। अब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्वास्थ्य केंद्र फिर से आरंभ किया है। इसके लिए वे शिक्षा मंत्री के आभारी हैं।