{"_id":"65969f42479d3d898807f15d","slug":"rampur-news-finical-camp-sangla-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10527-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांगला में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांगला में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा सांगला ने बाजार में वीरवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में सांगला शाखा वरिष्ठ प्रबंधक उपदेश कुमार नेगी और प्रबंधक अजेंद्र सिंह नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एटीएम के सुरक्षित संचालन को लेकर भी जागरूक किया। शिविर में सांगला वैली की विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। इस मौके पर कार्यालय सहायक धर्मेंद्र सिंह, लिपिक अभिनव जसवाल, रक्षा देवी नेगी, रोशनदाई नेगी, लंबरदार जगजीत नेगी, जसविंदर ठाकुर, राजकुमार नेगी, मंजीत नेगी और बलवंत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।