{"_id":"65e7097fdff677de9c047c39","slug":"rampur-news-education-abvp-demand-golden-chance-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-113045-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तृतीय वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों को मिले गोल्डन चांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तृतीय वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों को मिले गोल्डन चांस
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में प्रथम वर्ष के छात्र और छात्राएं दो पेपर में फेल हुए थे, वे छात्र तृतीय वर्ष के पेपर नहीं भर पा रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय परिषद रामपुर इकाई मंत्री कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रथम वर्ष के छात्र किन्ही दो पेपरों में फेल हो गए थे और वे छात्र तृतीय वर्ष के पेपर नहीं भर पा रहे है। ऐसे में उन विद्यार्थियों को पेपर देने के लिए गोल्डन चांस मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने जो दाखिल लिया था, उसकी सूची जल्द मुहैया करवाने की मांग भी उठाई है। इकाई ने प्रदेश सरकार, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन से जल्द उचित कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर साहिल, रोहित, आदित्य, अमन और आरती सहित अन्य मौजूद रहे।