फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, earth day, celebration. teklech school

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

Mon, 22 Apr 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी को खतरा बना हुआ है, ऐसे में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वैश्विक स्तर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दृष्टि से सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसके जरिये लोगों को व्यापक स्तर पर प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला तकलेच में भी सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने संबोधन में इस दिवस की महता पर प्रकाश डाला और बच्चों को पृथ्वी संरक्षण, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और पुन: चक्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्र प्राथमिक पाठशाला तकलेच के केंद्र मुख्य अध्यापक वीर बजरंगी एवं विजयपाल डबरई ने अपने विचारों से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, पृथ्वी को बचाए रखने से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। इसके बाद एक जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें पाठशाला की विभिन्न इकाइयों मोनाल ईको क्लब, एनएसएस, एनसीसी और समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की छात्रा सुप्रिया, ग्यारहवीं कक्षा के छात्र जतिन शर्मा ने भाग लिया। इसके अलावा चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें राधिका, रिया, अंजलि, रिद्धि, हितेश, अनुराग, रितेश, रुचिका ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नेक राम, अशोक मेहता, बालकृष्ण, कविता ठाकुर, संजय नेगी, भोला सिंह, संतोष छट्टू, निर्दोष ठाकुर, गोविंद शाक्य, राधा देवी, रचना, नरेश, जोगिंदर डोरटा, रमेश, ममता सोनी, भरत बदरेल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed