{"_id":"650f269b33769c1dca0fc8b0","slug":"rampur-news-dushhara-fair-srahan-meting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-5852-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा मेले में आने वाले देवताओं का 10 प्रतिशत बढ़ा नजराना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन दशहरा मेले में आने वाले देवताओं का 10 प्रतिशत बढ़ा नजराना
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेला 24 से 27 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इस बार दशहरा मेले में आने वाले सभी देवी-देवताओं का नजराना 10 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को भीमाकाली मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया।
एसडीएम रामपुर एवं न्यास के उपाध्यक्ष निशांत तोमर ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें मेले के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह रामपुर, कुल्लू और किन्नौर सहित अन्य देवी-देवताओं को निमंत्रण दिए जाएंगे। 24 अक्तूबर को देवी-देवताओं का आगमन और शाम को रघुनाथ की रथयात्रा निकलेगी। 27 अक्तूबर को रघुनाथ के मंदिर वापसी और देवताओं की विदाई के साथ मेले का विधिवत समापन होगा।
जिला स्तरीय दशहरा मेले में तहबाजारी के लिए नायब तहसीलदार सराहन विष्णु नेगी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इसमें स्थानीय पंचायत प्रधान, व्यापार मंडल प्रधान और न्यास से कमेटी के सदस्य चुने गए हैं। दशहरा मेले में बिजली, पानी और कानून व्यवस्था को लेकर मेले की तैयारियों की चर्चा के बाद संबंधित विभाग को उस कार्य का जिम्मा दिया गया।
विज्ञापन
मेले में पार्किंग और ट्रैफिक की बड़ी समस्या रहती है। इसको लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में नायब तहसीलदार विष्णु नेगी, मंदिर अधिकारी बालक राम नेगी, पंचायत प्रधान, व्यापार मंडल प्रधान, आईटीबीपी सहित सभी विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।