{"_id":"65e70e2f596c20219009d5aa","slug":"rampur-news-drug-abuse-seminar-nerwa-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113072-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नशा निवारण पर विद्यार्थियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नशा निवारण पर विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में तहसील कल्याण विभाग चौपाल ने दवाओं के दुरुपयोग विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा और तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में रिसोर्स पर्सन डायरेक्टर मानव सेवा कल्याण समिति केशव राम लोदटा ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहना चाहिए और ऐसे किसी पदार्थ का सेवन न करें, जिससे नशा होता है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों के साथ भी न रहें जो नशा करते हैं। लोगों को अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज और देश के जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका निभाना चाहिए। शिविर में नशा न करने की भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें सोनिका ने प्रथम ,प्रिया ने द्वितीय व शीतल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर बनाने में प्रथम स्थान अर्जुन, द्वितीय प्रमोद ओर तृतीय स्थान अंजना ने अर्जित किया। कार्यक्रम में एनएनएस स्वयंसेवियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी आशा तोमर, अनिता राठौर और साखी धारटा सहित अन्य उपस्थित रहे।