फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, doctor, protest, kheneri hospital,

Rampur Bushahar News: दूसरे दिन भी चिकित्सकों ने काले बिल्ले पहनकर किया मरीजों का उपचार

Fri, 19 Jan 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक संघ मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर कर रहा सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर सेवाएं दी। चिकित्सकों ने चेताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो आने वाले समय में उन्हें कड़े फैसले लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल चार जिलों को मुख्य केंद्र होने से हजारों मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचते हैं। डाॅ. अजय नेगी, डाॅ. गुमान नेगी, डाॅ. संजय, डाॅ. संदीप और डाॅ. पदम सहित अन्य चिकित्सकों का कहना है कि सात महीनों से प्रदेश सरकार से मांग उठा रहे हैं लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय चिकित्सकों के लिए एनपीए लागू करने की बात सरकार ने कही थी लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सा अधिकारी और डिप्टी निदेशकों के पदों पर भी पदोन्नति भी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed