फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, kaul negi, statement, electricity

उपभोक्ताओं को जल्द मीटर उपलब्ध करवाए सरकार : कौल

Sat, 04 Nov 2023 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को जल्द मीटर उपलब्ध करवाए सरकार : कौल
विज्ञापन

विद्युत मंडल रामपुर में करीब तीन हजार घरेलू और व्यावसायिक बिजली मीटरों की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सरकार और बिजली बोर्ड की नाकामी हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। विद्युत बोर्ड के रामपुर मंडल में करीब तीन हजार ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली मीटर के नए कनेक्शन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर सिक्योरिटी के रूप में पैसा जमा कर आवेदन किया है लेकिन मीटर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहे। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने विद्युत मंडल रामपुर में लंबे समय से चल रही बिजली मीटर की कमी को लेकर वर्तमान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में विद्युत विभाग में लंबित विद्युत कनेक्शन आवेदकों की संख्या करीब 90 हजार से अधिक है। हजारों की संख्या में मीटरों की मांग है लेकिन मीटर न मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में उपभोक्ता विद्युत कार्यालय के बार बार चक्कर काट रहे हैं और मीटर न मिलने से निराश वापस लौटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अव्यवस्था के कारण लोगों को नए बिजली कनेक्शन तक नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव पूर्व जनता से अपने घोषणापत्र में हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। आज आलम यह है कि मुफ्त बिजली का वादा निभाना तो दूर सरकार लोगों को मीटर ही उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार बिजली उपभोक्ताओं को शीघ्र अति शीघ्र बिजली मीटर उपलब्ध करवाकर उन्हें राहत प्रदान कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed