{"_id":"651573c68d60a38a08071384","slug":"rampur-news-awareness-camp-reckangpeo-nabard-banj-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-6103-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ होगी किसानों की आर्थिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ होगी किसानों की आर्थिकी
विज्ञापन
रिकांगपिओ में स्पार्क संस्था ने आयोजित किया तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से समाजसेवी संस्था स्पार्क रिकांगपिओ में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर में जिला किन्नौर के तीन किसान उत्पादक संगठन युवरंगी, ज्ञाबुग और मूरंग के 25 पदाधिकारियों ने कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यशाला के समापन समारोह में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड विजय नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों का समय-समय पर मार्गदर्शन जरूरी है, जिससे वे अपने क्षेत्र में किसानों के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकें। उन्होंने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही किसानों से नवीनतम तकनीकों का उपयोग करने का आह्वान किया। नई तकनीकों के कृषि ने नई राह पकड़ी है। तकनीक के उपयोग से किसान अधिकतम उत्पादन कर सकते हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे प्रोसेसिंग की प्रक्रिया में सरलता आती है और किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसान आज भी कृषि की नवीन तकनीक से वंचित हैं। नेगी ने कहा कि अगर आधुनिक कृषि तकनीकों को उचित तरीके से किसानों तक पहुंचाया जाए, तो इससे बड़ा फायदा हो सकता है और किसानों की आय में वृद्धि संभव है। इसकी सफलता के लिए प्रतिनिधियों को योजना बनाकर किसानों के बीच में जाना पड़ेगा, जिससे जमीनी स्तर पर सही मायने में काम हो सके। इस मौके पर स्पार्क संस्था के अध्यक्ष प्रदीप आजाद ने कहा कि संस्था द्वारा किसान उत्पादक संगठन बनाने का मुख्य उद्देश्य उन किसानों तक पहुंचने का है, जिनके पास कम उत्पाद होने के कारण वे उत्पाद का विक्रय नहीं कर सकते हैं। तीन दिन के प्रशिक्षण कार्यशाला में अलग-अलग विभागों द्वारा किसान उत्पादक संगठन को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है, इसके बारे में भी जागरूक किया गया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर नवाजा। इस मौके पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक किन्नौर प्रमोद शाह, किसान उत्पादक संगठन के निदेशक आत्म प्रकाश, मनमोहन, जीतराम नेगी, हरीश नेगी और पवन सहित अन्य मौजूद रहे।