{"_id":"659fe29d9cd5a0dff60e20a4","slug":"rampur-news-awareness-camp-jabna-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-10845-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जबना में ग्रामीणों को दी बैकिंग योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जबना में ग्रामीणों को दी बैकिंग योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मड़ावग शाखा ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक मड़ावग शाखा ने नाबार्ड के तत्वाधान में ननाहर पंचायत के ग्राम जबना में ग्रामीण स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें गांव के लोगों और बैंक के उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक इंद्र जस्टा ने बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूह के लिए एनआरएलएम के तहत चलाई जा रही ऋण सुविधा, महिलाओं के लिए सशक्ति ऋण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बैंक में खाता खोलने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर बैंक के कर्मचारियों के अतिरिक्त सुरेश कुमार, संतोष कुमार, गोपाल सिंह, सूरजा शर्मा, प्रदीप और सुभाष सहित अन्य उपस्थित रहे ।