फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, sarkar, goan, ke dwar, program, arsu

आनी में नगर पंचायत बनाने का किया जाएगा प्रयास : विक्रमादित्य सिंह

Mon, 05 Feb 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अरसू में विश्राम गृह का किया जाएगा विस्तार
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश, शिकायतों पर 15 दिन के भीतर देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल के अरसू में सोमवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की। कार्यक्रम में लोगकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आनी को नगर पंचायत का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में अरसू, कोट, बाड़ी, बाड़ीधार और निशानी के लोगों की शिकायतों और मांगों को सुना। इसमें 52 शिकायतें और मांगें प्राप्त हुई। इनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया। विक्रमादित्य ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारे के निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर एसडीएम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि अरसू में विश्राम गृह के दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने दलाश में पॉलिटेक्निक संस्थान के निर्माण के लिए त्वरित उचित कदम उठाने का आश्वासन भी लोगों को दिया। अधिकारी अपने स्तर पर समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों का उनके घरद्वार के निकट समाधान सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया है, जिससे लोगों के समय और पैसे की बचत हो सके। मंत्री ने अधिकारियों को लोगों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने और तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अधिकतर शिकायतें जलशक्ति विभाग, लोकनिर्माण, ग्रामीण विकास, राजस्व और विद्युत विभाग से संबंधित थी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने मंत्री को स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। मंत्री ने इससे पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विधायक रामपुर नंदलाल जिला, सेसराम आजाद और अतुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व लोक निर्माण व एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निरमंड में 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि के लोकार्पण शिलान्यास किए। उन्होंने 8 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित साढ़े दस किलोमीटर लंबी शील से जुआगी सड़क, 2 कराेड़, 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ठारला से शगोफा मार्ग और 71 लाख रुपये से निर्मित कोट संपर्क मार्ग के लोकार्पण के अलावा ठांश से क्शेनी, बड़नाला संपर्क मार्ग और कथांडा से कुटवा संपर्क मार्ग की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed