फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, kiran bazar, vehicle, prohibited, till 5th march

Rampur Bushahar News: आनी के किरण बाजार में पांच मार्च तक वाहनों की आवाजाही पर रोक

Sun, 03 Mar 2024 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों को हटवाएगा प्रशासन, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें लोग
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के आग्रह के बाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश, लोगों से सहयोग की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू)। आनी के किरण बाजार में पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पांच मार्च तक यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एनएच

प्राधिकरण ने यहां खतरा बने पत्थर और मलबे को हटाने के लिए यह आग्रह किया था। इसके बाद प्रशासन ने लोगों से इन दो दिनों में वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। शनिवार को भी पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते एनएच 305 किरण बाजार में 12 घंटों से ज्यादा समय से यातायात के लिए अवरुद्ध रहा था। इसके बाद प्रशासन ने मजदूरों से खतरा बने पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बताया कि किसी के साथ कोई अनहोनी घटना न हो इसको देखते हुए तीन मार्च से पांच मार्च तक पहाड़ी पर सभी कच्चे पत्थरों और मलबे को मजदूरों से हटवाया जाएगा। इसके चलते पांच मार्च तक किरण बाजार के पास सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध रहेगी। इस दौरान छोटे पुराना बस अड्डा से कोर्ट रोड होकर बराड़ जाएंगे। शवाड़ और लुहरी आदि क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसें यात्रियां को बराड़ में उपलब्ध होंगी। च्वाई, जलोड़ी और बुछैर आदि क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों के लिए पहले ही तरह ही नया बस अड्डा से बसें उपलब्ध होंगी। सुरक्षा की दृष्टिगत प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है। आपको बता दें कि गत वर्ष अगस्त में भारी बारिश के कारण किरण बाजार और खोबड़ा पुल के बीच पहाड़ी दरक गई थी। इसके चलते एनएच-305 कई दिनों तक बाधित रहा था, लेकिन पहाड़ी पर अभी भी काफी मलबा और पत्थर फंसे हैं, जो बारिश होने पर एनएच पर गिरना शुरू हो जाते हैं। पिछले आठ महीनों में कई बार यह मार्ग इस वजह से अवरुद्ध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed