फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, house fire, dhogi village,

Rampur Bushahar News: आनी के धोगी में ढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख

Sun, 26 May 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत च्वाई के धोगी में लकड़ी का ढ़ाई मंजिला सात कमरों का मकान जलकर राख हो गया है । यह घटना रविवार शाम को करीब साढ़े चार बजे पेश आई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ढ़ाई मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने के समय धनी राम का परिवार मौजूद नहीं था। इसी बीच आंगन में खेल रहे धनीराम के पोते ने आासपास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया।

इसके बाद परिवार समेत स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। लकड़ी के मकान में आग लगने के बाद लपटें इतना अधिक उठ रही थी कि आसपास के मकानों पर भी जलने का खतरा मंडरा रहा था। इससे पूरे गांव के जलने का खतरा बना हुआ था। इसको देखते हुए गांव के लोगों ने मिलकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी ने मौके का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने बताया कि अचानक आग लगने से ढ़ाई मंजिला लकड़ी का मकान जल गया है। इसमें सात कमरे थे। आग में घर के भीतर रखा सामान भी पूरी तरह से जल गया है। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। इसका आकलन किया जा रहा है। राजस्व विभाग ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10,000 रुपये की धनराशि प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed