{"_id":"659ff1819f2ebd443b0f05e7","slug":"rampur-news-aani-news-cluster-system-irrigation-scheme-visited-nodal-officer-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-10839-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट स्टॉक पर सफलता पूर्वक बागवानी कर सकेंगे बागवान : डॉ. प्रवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट स्टॉक पर सफलता पूर्वक बागवानी कर सकेंगे बागवान : डॉ. प्रवल
विज्ञापन
विश्व बैंक के सौजन्य से आनी-निरमंड के 16 क्लस्टरों के लिए जल्द तैयार होगी सिंचाई योजनाएं
आनी में प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के नोडल अधिकारी ने किया योजनाओं का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। बागवानों के उत्थान के लिए वर्ल्ड बैंक के सौजन्य से आनी और निरमंड के 16 क्लस्टरों में बनकर तैयार हो रही सिंचाई योजनाओं का इस्तेमाल कर बागवान उन्नत किस्मों के सेब पौधे तैयार कर रूट स्टॉक में सफलता पूर्वक बागवानी कर सकेंगे। ये योजनाएं बागवानों के लिए नई क्रांति लेकर आएंगी। यह बात हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना की नोडल अधिकारी डॉ. प्रवल ठाकुर ने आनी में बनकर तैयार हुई योजनाओं का निरीक्षण करने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वाटर यूजर एसोसिएशन और बागवानों के सहयोग से आनी-निरमंड में 12 क्लस्टरों की योजनाओं पर कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष चार क्लस्टरों पर भी कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। बागवानों की देखरेख में सभी योजनाओं को पूरा किया गया है। सभी पर बेहतर गुणवत्ता वाले टैंकों का निर्माण हुआ है, जो क्षेत्र के बागवानों की आय को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि भविष्य में सभी योजनाओं का रखरखाव जनता स्वयं रखें। जितने भी टैंक बने हैं, वे बहुत मजबूत हैं और कई दशकों तक चलेंगे। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ उद्यान विभाग डॉ. उत्तम पराशर, आईईएस शिमला सुशील शर्मा, एसडीओ रामपुर मोहित सिंह, विनोद कुमार, गुलजारी, श्याम कटोच, कराणा क्लस्टर के अध्यक्ष ख्यालेराम शर्मा, चुनीलाल, मुकेश शर्मा, टोडर शर्मा और खेम ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।