फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur ishan win gold medal in boxing

ईशान ठाकुर के पंच से निकला गोल्ड मेडल

Tue, 10 May 2022 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 05:18 PM IST
विज्ञापन
rampur ishan win gold medal in boxing
राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ छात्र ईशान ठाकुर। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के छात्र ईशान ठाकुर ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 44 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। ईशान ने अपने पंच से प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से ईशान ने अपने स्कूल और रामपुर क्षेत्र का नाम चमकाया है। ईशान के पिता अजय कुमार ठाकुर पेशे से बागवान हैं। बेटे की उपलब्धि पर पिता गदगद हैं। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद अष्टू और कोच विनोज ठाकुर ने छात्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईशान ने इससे दो माह पूर्व भी चंडीगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल झटककर स्कूल, क्षेत्रवासियों और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। अब ईशान ठाकुर कर्नाटक में 20 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन ने ईशान ठाकुर, माता विजया राज और पिता अजय ठाकुर को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed