{"_id":"65c0df30530828c1ed09ed31","slug":"rampur-college-open-for-students-after-winter-vacations-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-111811-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सर्दियों की छुट्टियों के बाद खुला रामपुर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सर्दियों की छुट्टियों के बाद खुला रामपुर कॉलेज
विज्ञापन
बारिश-बर्फबारी के कारण पहले दिन कम पहुंचे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को पीजी कॉलेज रामपुर खुल गया है। बारिश और बर्फबारी के कारण पहले दिन करीब 50 से 60 विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंच पाए।आठ फरवरी से कॉलेज में हाउस टेस्ट होने हैं जिसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। इसके अलावा कॉलेज में आगामी समय में स्नातक की परीक्षाएं भी शुरू होनी हैं।कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के बाद कॉलेज खुल गए हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण पहले दिन कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या कम रही। वहीं आठ फरवरी से कॉलेज में परीक्षाएं होने जा रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है।