फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Block Congress launches organizational building campaign

Rampur Bushahar News: ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने छेड़ा संगठन सृजन अभियान

Thu, 15 Oct 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rampur Block Congress launches organizational building campaign
गानवी में कांग्रेस जोन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : पार्टी
. सराहन में 18 अक्तूबर को होगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण
विज्ञापन

. उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए संगठन सृजन अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने झाकड़ी, गानवी और ज्यूरी जोन का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ 18 अक्तूबर को सराहन में होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए जनसंवाद किया। लाल चंद शर्मा ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित बैठकों में बूथ और पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन एवं पुनर्गठन सहित संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और पंचायत में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार और जनप्रिय नेता थे। उनकी जन्मस्थली सराहन में 18 अक्तूबर को प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों, महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों, जोन प्रभारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने प्रतिमा अनावरण समारोह को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article