फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur BDC Chairman-Vice Chairman, development work stuck in Rampur, members opened front

Rampur Bushahar News: बैठकों में नहीं पहुंच रहे बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष<bha>;</bha> लटके विकास कार्य, 12 सदस्यों ने खोला मोर्चा

Wed, 07 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rampur BDC Chairman-Vice Chairman, development work stuck in Rampur, members opened front
रामपुर बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपने पद से हटाने के लिए अन्य सदस्य एसडीएम रामपुर को ज्ञाप
पद से हटाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोबारा चुनाव करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर पंचायत समिति के 12 सदस्यों ने बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोबारा चुनाव करवाने की मांग उठाई है। सदस्यों का कहना है कि पंचायत समिति रामपुर अध्यक्ष आशीष कायथ और उपाध्यक्ष रूपेश्वर बीडीसी की बैठकों में नहीं पहुंच रहे हैं। इनके बैठकों से नदारद रहने से पंचायतों में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव से बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ सकता है। सदस्यों ने कहा कि बुधवार को भी पंचायत समिति हाल रामपुर में बैठक हुई, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं पहुंचे। इस कारण बीडीसी की बैठक मात्र औपचारिकता बनकर रह गई।
बीडीसी रामपुर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद से हटाने के लिए सभी सदस्यों ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। इसके माध्यम से सदस्यों ने दोनों को इस पद से जल्द हटाकर नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने की मांग की है। इस अवसर पर बीडीसी सदस्यों में सरोजनी ठाकुर, वीना मरालू, कुमा देवी, मीरा देवी, चंपा देवी, मीरा देवी, यशपाल पालसरा, देश दीप गौतम, सुदेश, सुभाश, अजय मोदी और चिंता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपा जाएगा प्रस्ताव
एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि बीडीसी सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन को उपायुक्त शिमला को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed