फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampu news, rampur, rampur

Rampur Bushahar News: विद्युत मंडल रामपुर उपभोक्ताओं ने नहीं चुकाए 1.80 करोड़ के बिजली बिल

Sun, 16 Jun 2024 09:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 16 Jun 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में 70 लाख, सराहन में 40 और ननखड़ी में 40 लाख के बिल पेडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में विद्युत बोर्ड लगातार घाटे का शिकार होता जा रहा है। रामपुर मंडल के तहत आने वाले उपभोक्ताओं ने करोड़ों रुपये के बिल नहीं चुकाए है, जिससे बिजली बोर्ड लगातार घाटे में जा रहा है। विद्युत मंडल रामपुर के तहत चार सब डिवीजन रामपुर, सराहन, तकलेच और ननखड़ी के तहत हजारों उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। समूचे मंडल में करीब 1.80 करोड़ रुपये के बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं हो पाया है। बोर्ड प्रबंधन समय-समय पर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करता है। फिर भी लोग बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। रामपुर सब डिवीजन में करीब 70 लाख, सराहन सब डिवीजन में 40 लाख, तकलेच में 25 लाख और ननखड़ी में भी करीब 40 लाख रुपये के बिजली जमा नहीं हुए हैं। बोर्ड ने चेताया है कि यदि समय रहते बिल जमा नहीं होते तो बोर्ड द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विद्युत बोर्ड रामपुर के सहायक अभियंता ई. राजेश मुखिया ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं ने करीब 1.80 करोड़ रुपये के बिल जमा नहीं किए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

बॉक्स
उपमंडल रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की चोरी करने वालों पर बोर्ड कड़ी कार्रवाई अमल में ला रहा है। बिजली चोरी के मामलों को पकड़ने के लिए बोर्ड के फिल्ड कर्मचारी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

-राजेश मुखिया, सहायक अभियंता, रामपुर बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed