फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rally against Chitta in Chaupal today

Rampur Bushahar News: चौपाल में चिट्टे के खिलाफ रैली आज

Thu, 20 Nov 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rally against Chitta in Chaupal today
चौपाल में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एसडीएम। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में एसडीएम हेम चंद वर्मा ने विभागों के अधिकारियों, नगर पंचायत और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बताया कि शुक्रवार को चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री के विशेष आह्वान नशा मुक्त हिमाचल, सुरक्षित भविष्य को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी रूप देना है। एसडीएम ने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, युवक मंडलों, पेंशनर एसोसिएशन, एक्स सर्विसमैन और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से खंड स्तरीय एंटी-चिट्टा रैली में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जनसहभागिता से चिट्टे जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाना संभव होगा। रैली के माध्यम से युवाओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल शर्मा, डीएसपी सुशांत शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी आशा तोमर, नायब तहसीलदार प्रशांत शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चंदेल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article