{"_id":"6966320a5e24e2aeac05ee68","slug":"raja-virbhadra-singh-park-awaits-budget-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-152128-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बेटा मंत्री फिर भी राजा वीरभद्र सिंह पार्क के लिए बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बेटा मंत्री फिर भी राजा वीरभद्र सिंह पार्क के लिए बजट का इंतजार
विज्ञापन
रोहड़ू के राजा वीरभद्र सिंह पार्क में के मुख्य द्धार की छत का कार्य आरंभ
कायाकल्प के लिए राजा वीरभद्र सिंह पार्क को बजट का इंतजार
नगर परिषद ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा है 28 लाख का एस्टिमेट बनाकर
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। रोहड़ू में राजा वीरभद्र सिंह पार्क का कायाकल्प करने की योजना नगर परिषद ने बनाई है। पार्क की दशा सुधारने के लिए 28 लाख रुपये का एस्टिमेट भी परिषद ने तैयार किया है। एस्टिमेट को स्वीकृति के लिए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा है, लेकिन अभी भी नगर परिषद को बजट स्वीकृत होने का इंतजार है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर रोहड़ू में पार्क का निर्माण किया गया है और वर्तमान में उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शहरी विकास मंत्री हैं। फिलहाल, नगर परिषद ने अपनी ओर से करीब 12 लाख रुपये के टेंडर पार्क की फेंसिंग व मुख्य द्वार के छत की मरम्मत के लिए लगाए हैं। इसका कार्य परिषद ने शुरू करवा दिया है। राजा वीरभद्र सिंह पार्क लोक निर्माण विभाग के अधीन था। इस कारण नगर परिषद पार्क की देखरेख और रखरखाव नहीं कर पा रहा था। रखरखाव के अभाव में पार्क की स्थिति खराब हो गई थी। जनवरी 2024 में नगर परिषद ने पार्क को अपने कब्जे में लिया। राजस्व रिकॉर्ड में अब पार्क नगर परिषद के अधीन है। इसके बाद नगर परिषद ने पार्क का कायाकल्प करने की योजना तैयार की। करीब 28 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया, जिसमें 15 लाख रुपये की लागत से पार्क की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी और आठ लाख रुपये से शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। पांच लाख रुपये की लागत से पार्क का वाटर सिस्टम व फव्वारों को ठीक करने का एस्टिमेट बनाया गया। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से अब पार्क की नियमित साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है। पार्क की लाइटें भी परिषद की ओर से ठीक करवा दी गई हैं।
पार्क की मरम्मत करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का एस्टिमेट बनाया गया है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को एस्टिमेट दिया गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी पार्क के मुख्य द्वार की छत और पार्क की फेंसिंग का कार्य आरंभ किया गया है।-- -सुजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष, नगर परिषद रोहड़ू
विज्ञापन
नगर परिषद ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा है 28 लाख का एस्टिमेट बनाकर
संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। रोहड़ू में राजा वीरभद्र सिंह पार्क का कायाकल्प करने की योजना नगर परिषद ने बनाई है। पार्क की दशा सुधारने के लिए 28 लाख रुपये का एस्टिमेट भी परिषद ने तैयार किया है। एस्टिमेट को स्वीकृति के लिए शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा है, लेकिन अभी भी नगर परिषद को बजट स्वीकृत होने का इंतजार है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर रोहड़ू में पार्क का निर्माण किया गया है और वर्तमान में उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शहरी विकास मंत्री हैं। फिलहाल, नगर परिषद ने अपनी ओर से करीब 12 लाख रुपये के टेंडर पार्क की फेंसिंग व मुख्य द्वार के छत की मरम्मत के लिए लगाए हैं। इसका कार्य परिषद ने शुरू करवा दिया है। राजा वीरभद्र सिंह पार्क लोक निर्माण विभाग के अधीन था। इस कारण नगर परिषद पार्क की देखरेख और रखरखाव नहीं कर पा रहा था। रखरखाव के अभाव में पार्क की स्थिति खराब हो गई थी। जनवरी 2024 में नगर परिषद ने पार्क को अपने कब्जे में लिया। राजस्व रिकॉर्ड में अब पार्क नगर परिषद के अधीन है। इसके बाद नगर परिषद ने पार्क का कायाकल्प करने की योजना तैयार की। करीब 28 लाख रुपये का एस्टिमेट तैयार किया, जिसमें 15 लाख रुपये की लागत से पार्क की सुरक्षा दीवार लगाई जाएगी और आठ लाख रुपये से शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। पांच लाख रुपये की लागत से पार्क का वाटर सिस्टम व फव्वारों को ठीक करने का एस्टिमेट बनाया गया। इसके अलावा नगर परिषद की ओर से अब पार्क की नियमित साफ-सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है। पार्क की लाइटें भी परिषद की ओर से ठीक करवा दी गई हैं।
पार्क की मरम्मत करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का एस्टिमेट बनाया गया है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को एस्टिमेट दिया गया है। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी पार्क के मुख्य द्वार की छत और पार्क की फेंसिंग का कार्य आरंभ किया गया है।
विज्ञापन