फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Raj Kumar Bhranta honored for the success of Indian kabaddi teams at the Asian Games

Rampur Bushahar News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों की सफलता पर राज कुमार भ्रांटा सम्मानित

Thu, 15 Oct 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Raj Kumar Bhranta honored for the success of Indian kabaddi teams at the Asian Games
एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों की सफलता पर राज कुमार भ्रांटा सम्मानित
एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों की सफलता पर राज कुमार भ्रांटा सम्मानित
विज्ञापन


कबड्डी में उनके अहम योगदान के लिए नगर परिषद ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार भ्रांटा को नगर परिषद रोहड़ू ने वीरवार को सम्मानित किया। इस दौरान कबड्डी के क्षेत्र में उनके योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी अधिकारी के रूप में निभाई गई भूमिका की सराहना की गई। जापान में आयोजित 20वीं एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ियों की भागीदारी भी प्रदेश के लिए गर्व का विषय रही। राज कुमार भ्रांटा को एशियन कबड्डी फेडरेशन की ओर से तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश, विशेषकर रोहड़ू क्षेत्र का मान बढ़ा है। राज कुमार भ्रांटा वर्ष 2018 से निरंतर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में कबड्डी के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पार्षद सुजय अग्रवाल और पार्षद शालु दत्ता भी उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने राज कुमार भ्रांटा को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed