{"_id":"623a01ff6025b0387126219f","slug":"rain-shulter-innaugration-chgoawn-rampur-hp-news-sml403325577","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन निगम उपाध्यक्ष ने किया वर्षाशालिका का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन निगम उपाध्यक्ष ने किया वर्षाशालिका का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मंगलवार को जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चगांव में 4.30 लाख रुपये की राशि से निर्मित वर्षाशालिका का उद्घाटन किया। वर्षाशालिका बनने से क्षेत्र के लोगों को बारिश और धूप में बसों का इंतजार करने में दिक्कतें नहीं आएंगी। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और उत्थान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। 4 वर्षों में जनजातीय जिले में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है।
जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 25 कार्य प्रगति पर हैं। इस पर 136 करोड़ 68 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। नाबार्ड के अंतर्गत 10 सड़क परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इन पर 43 करोड़ 46 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सिचंाई योजना के तहत खरोगला से कूपा के लिए 662 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के लिए 6 करोड़ 52 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसी प्रकार जिले के बटसेरी गांव में बाढ़ नियंत्रण योजना के तहत 55 हेक्टेयर भूमि को बाढ़ से बचाने के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।