फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PWD rest house will soon be built in Delhi

Rampur Bushahar News: देलठ में जल्द बनेगा लोनिवि का विश्रामगृह

Mon, 10 Jun 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
विभागाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने किया भूमि का निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी क्षेत्र की देलठ पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की ओर से वर्षों पूर्व की गई विश्रामगृह की घोषणा जल्द पूरी होने वाली है। लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह की आस लगाए ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों को जल्द लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने देलठ में विश्रामगृह निर्माण को लेकर भूमि का निरीक्षण किया। सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द विश्रामगृह निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह को लेकर सर्वे किया गया। इस दौरान लोनिवि के अधिकारियों ने विश्रामगृह के लिए जगह का चयन किया। इस विश्रामगृह के बनने से क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों और विभिन्न क्षेत्रों देलठ पहुंचने वाले लोगों को मिलेगा। विश्रामगृह निर्माण के लिए विभाग जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा।

बीते लंबे समय से देलठ में विश्रामगृह की मांग चली आ रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने देलठ में विश्रामगृह खोलने की घोषणा की थी, लेकिन किसी कारणवश विश्रामगृह का निर्माण सिरे नहीं चढ़ पाया। अब क्षेत्र के ग्रामीणों में आस जगी है कि लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह विश्रामगृह बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मौके पर पंचायत प्रधान देलठ रुचिका राठौर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृजलाल, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार, योगराज राणा सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed