फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public Works Minister Vikramaditya Singh will preside over the closing ceremony of the Theog Festival

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव में 140 कलाकार जमाएंगे रंग

Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
15 को वन विभाग के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची करेंगे शुभारंभ, मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे समापन
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा, डॉ. महेंद्र राठौर, किशन शर्मा सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के नेहरू मैदान में 15 और 16 अगस्त को आयोजित होने वाले ठियोग उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 140 कलाकार रंग जमाएंगे। लोक कलाकार कुलदीप शर्मा, डॉ. महेंद्र राठौर, किशन शर्मा समेत कई प्रस्तुतियां देंगे। नगर परिषद अध्यक्ष करुणा कंवर ने बताया कि 15 अगस्त की शाम वन विभाग के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 16 अगस्त को शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे और विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 15 अगस्त की स्टार नाइट में कांगड़ा के संजीव दीक्षित, सिरमौर के सौरव अत्रि, कांगड़ा के अरविंद राजपूत, ठियोग के किशन वर्मा और कांगड़ा के कुमार साहिल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनमें डांस, भाषण, नाटी, पंजाबी गीत और हिमाचली लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां प्रमुख रहेंगी। 16 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ठियोग के कुलदीप शर्मा, डॉ. महेंद्र राठौर, विकासनगर देहरादून के अनूप चांगटा, पांवटा साहिब के दलजीत और रामपुर की रमना भारती मुख्य कलाकार के रूप में प्रस्तुतियां देंगे। लोक कलाकार डॉ. महेंद्र राठौर और किशन वर्मा ने उत्सव में शिरकत करने के लिए कोई भी धन लेने से इन्कार कर दिया है। इसके अलावा उत्सव में स्थानीय स्कूली बच्चों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। करीब 18 स्कूली बच्चे देशभक्ति, लोक संस्कृति और स्थानीय परंपराओं पर आधारित कार्यक्रम पेश करेंगे। आयोजकों का कहना है कि उत्सव का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना भी है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा ने बताया कि स्टार कलाकारों का चयन कर लिया गया है और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




खेलकूद प्रतियोगिताएं भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
ठियोग उत्सव के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं। कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में टीमों के पहुंचने की उम्मीद है। शतरंज प्रतियोगिता का आगाज 14 अगस्त से होगा, जिसमें करीब 300 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश शतरंज संघ के संजीव ठाकुर ने बताया कि शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी ठियोग पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed