{"_id":"61b4e66f1d4e4a0870358a20","slug":"pta-elected-in-pg-college-rampur-rampur-hp-news-sml393126258","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीश चंद्र को सौंपी पीटीए अध्यक्ष पद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीश चंद्र को सौंपी पीटीए अध्यक्ष पद की कमान
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में पीटीए की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्ष कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीसीआर नेगी ने की। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई पीटीए कार्यकारिणी में हरीश चंद्र लक्टू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त अनुराधा गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रो. कुशालचंद शर्मा महासचिव, बुधराम सह सचिव, अमर देष्टा मुख्य सलाहकार, मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यों में प्रो. राजेश नेगी, प्रो. प्रोमिला ठाकुर, प्रो. संदीप ठाकुर, राज सिंघा, पूज्यदेव शर्मा और प्रेम बखरान को शामिल किया गया। प्राचार्य डॉ. नेगी ने नई कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ बनाने का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करें। विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों मिलजुल कर काम करना है। इस अवसर पर नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष हरीश चंद्र ने कहा कि कॉलेज के विकास में और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार और छात्रों के अभिभावकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।