{"_id":"5fe0d5328ebc3e3f5f6bcb1b","slug":"protest-rampur-hp-news-sml355250782","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिम और टैब न मिलने तक नहीं करेंगे ऑनलाइन काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिम और टैब न मिलने तक नहीं करेंगे ऑनलाइन काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। पशुपालन विभाग कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू ने मोबाइल सिम और टैब न मिलने तक ऑनलाइन काम नहीं करने का एलान किया है। संघ ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांगों को विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर विभाग के कर्मचारी रात-दिन सेवाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि चाहे वेटरनरी इंस्पेक्टर नामकरण की मांग हो, चाहे वैक्सीनेशन के दौरान सहायक की मांग हो, इनमें से किसी भी मांग को विभाग ने अभी तक नहीं माना है। उन्होंने कहा कि पशु गणना किए हुए बरसों बीत गए हैं। जबकि, इसके एवज में मिलने वाली धनराशि भी कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिली है। पशु औषधालयों में सैकड़ों पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। जबकि, आए दिन ऑनलाइन कार्य का बोझ कर्मचारियों पर बढ़ता जा रहा है। विभाग की ओर से अभी तक इस कार्य के लिए सिम तक नहीं दी गई है और न ही किसी तरह का भत्ता इस कार्य के लिए दिया जा रहा है। विभाग की ओर से दिए गए अधिकांश टैब खराब पड़े हैं। पशुपालन विभाग महासंघ ने संयुक्त बयान में कहा है कि यदि जल्द नए टैब और सिम कर्मचारियों को नहीं दिए गए तो व्हाट्सएप पर कोई भी आदेश नहीं माने जाएंगे और मोबाइल से कोई भी कार्य नहीं किए जाएंगे। महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव पवित्र ठाकुर, नरेश शर्मा, शेर सिंह कौशल, सुरजीत कटोच, केहर सिंह नेगी, राकेश भारती, शिवराम, राजेश्वर, चमन ठाकुर, दिलेराम, रमेश ठाकुर, मंगतराम, कुलदीप ठाकुर, ताराचंद, ताबेराम कौशल और विनोद शर्मा सहित अन्य ने संयुक्त बयान में यह बात कही है।