फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest in Rampur in favour of Delhi farmers Andolan

दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में रामपुर में प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
protest in Rampur in favour of Delhi farmers Andolan
रामपुर में जनवादी संगठन किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को रामपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। शनिवार को तमाम जनवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर हल्ला बोला। वहीं, चेताते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं लेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कामरेड युवा नेता विक्रम कायथ ने कहा कि आज के दिन ही 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की और वह उस विचार से ताल्लुक रखता था, जिस विचार के लोगों ने किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की। महात्मा गांधी जो अहिंसा के रास्ते पर चलने की बात करते थे, उस व्यक्ति की हत्या नाथूराम गोडसे ने की और वही लोग आज माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी को किसानों की एक परेड दिल्ली में निकली थी, जिसे देश की तमाम जनता ने भरपूर समर्थन दिया लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन को बदनाम करने हेतु कुछ उपद्रवियों की सहायता से गणतंत्र दिवस पर देश की जनता के समक्ष किसानों को बदनाम करने की साजिश रची। उसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेताओं को गिरफ्तार कर इस आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की जनता एक बार फिर पूरे आक्रोश के साथ 3 काले कानूनों के खिलाफ संघर्षरत रहने के लिए लामबंद हुई है। रामपुर के तमाम जनवादी संगठनों ने भी शनिवार को कृषि संबंधित तीनों काले कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जनवादी संगठनों ने एक स्वर में कहा है कि यदि केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापस नहीं लेती है और एमएसपी को लागू नहीं करती है तो आगामी समय में इस आंदोलन को और उग्र और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ेगी तो प्रदेश की जनता को किसानों के साथ लामबंद करते हुए दिल्ली की ओर भी कूच किया जाएगा।

इस मौके पर सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, उपप्रधान लालसा पंचायत तुलाराम शर्मा, किसान सभा सचिव प्रेम चौहान, उपप्रधान मशनू पंचायत हितेश हष्टा, दिनेश मेहता, प्रकाश भलूनी, हरीश भलूनी और आशु भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed