फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   project employee protest against managment reckanpeo tapari

मजूदरों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed, 14 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जेएसडब्ल्यू कड़छम-वांगतू और बास्पा- 2 संयुक्त मजदूर एकता कल्याण संघ ने मांगों को लेकर बुधवार को जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान मजदूरों ने सड़कों पर उतरकर रोष रैली निकाली। संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मांगों को लेकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मजदूरों ने जेएसडब्ल्यू परिसर छोल्तू से लेकर टापरी बाजार तक रोष रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कामगारों ने भाग लिया। संयुक्त मजदूर एकता कल्याण संघ ने परियोजना प्रबंधन से वेतन वृद्धि, ठेकेदारी प्रथा खत्म कर कर्मचारियों को नियमित करने और कर्मचारियों की सेवानिवृत्त होने आयु 60 वर्ष करने की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने परियोजना प्रमुख कौशिक मोलिक को मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

संघ के संयुक्त मजदूर एकता कल्याण संघ छोल्तू प्रधान बिमल नेगी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू हाइड्रो एनर्जी लिमिटेड परियोजना प्रबंधन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। अगर ऐसा नहीं हुआ तोपरियोजना प्रबंधन के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर संघ के उपप्रधान भूपेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार दीवान नेगी, कोषाध्यक्ष अजेंद्र कुमार, सचिव राजिंद्र कुमार, सह सचिव मदन सेन, अशोक, अनिल, रघुवीर नेगी और सुरेंद्र सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed