फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   programme

संकल्प अध्ययन वृत्त रामपुर ने मनाया अखंड भारत दिवस

Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। संकल्प अध्ययन वृत्त रामपुर ने अखंड भारत दिवस का आयोजन किया। सत्यनारायण मंदिर रामपुर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। वहीं कार्यक्रम में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री कौल नेगी विशेष अतिथि के रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष सुमन घागटा ने की।
विज्ञापन

संकल्प अध्ययन वृत्त के अध्यक्ष राहुल ने कार्यों पर प्रकाश डाला। एबीवीपी के संगठन मंत्री कौल नेगी ने अखंड भारत पर प्रकाश डालते हुए जंबू द्वीप में भारत का वर्णन किया। 1857 की क्रांति तक भारत के हिंदू और मुसलमान एक होकर अंग्रेजों से लड़ रहे थे। इस क्रांति के बाद अंग्रेजों ने हिंदू और मुसलमानों को अलग करने की रणनीति बनाई। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ, धारा 370 जैसे अनसुलझे मुद्दों के सुलझने पर भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

सुमन घागटा ने हिंदू धर्म की लौ जगाए रखने के लिए संगठन की प्रशंसा की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रामपुर विभाग के प्रचारक प्रताप सम्याल ने अखंड भारत की व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने संकल्प अध्ययन वृत्त द्वारा भारत की अखंडता के लिए किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम करवाने पर प्रसंसा की। इस अवसर पर बारहवीं की वार्षिक परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पाने वाली श्रुति कश्यप को सम्मानित किया गया। एसडीएम रामपुर ने श्रुति के पिता भुवनेश्वर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अश्वनी सोनी, जीव राम रोष्टा, डॉ. नवीन मोक्टा, विनय शर्मा, प्रताप नेगी, पीतांबर कायथ, प्रवीण गुप्ता, अनिल वर्मा, शशिभूषण श्याम, नरेश चौहान, बिशना भंडारी, स्वाति बंसल और प्रोमिला मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed