{"_id":"6ac39f6a607e4fcd750037a3","slug":"program-organized-at-rampur-college-on-national-wildlife-week-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-171609-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पौधरोपण पर्याप्त नहीं, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पौधरोपण पर्याप्त नहीं, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जरूरी
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के दूसरे दिन कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी और शि
रामपुर कॉलेज में जलवायु, मौसम बदलाव और वनों की कटाई पर विद्यार्थियों के साथ संवाद
रामपुर कॉलेज में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह पर कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 75वें राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह-2026 के दूसरे दिन विद्यार्थियों को वन और वन्य जीव संरक्षण की मौजूदा चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रामपुर के मुख्य वन संरक्षक सीबी ताशीलदार और मंडलीय वन अधिकारी गुरहर्ष सिंह रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रहे। इंटरैक्टिव सत्र में वन अधिकारियों ने वनाग्नि, जलवायु, मौसम में बदलाव, बढ़ती गर्मी, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। रिसोर्स पर्सन ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए ईगो से ईको की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मौजूदा वनों को बचाना और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी अधिक जरूरी है। वन विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के अवसरों पर चर्चा की गई, जिसमें विद्यार्थी वन एवं वन्यजीव संरक्षण से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। वाइल्ड लाइफ के बारे में सोचें – एक खास चुनौती के लिए रचनात्मक समाधान प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष, अवैध शिकार, आवास विनाश और आक्रामक प्रजातियों सहित अन्य समस्याओं के रचनात्मक समाधान प्रस्तुत किए। वन्यजीव आधारित फोटो कैप्शन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतीया, प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आशा गर्ग, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता कुमारी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा कनैन, सहायक प्राध्यापक योजना ठाकुर और निर्मला नेगी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।