फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Proclaimed offender arrested from Jangla Bazaar

Rampur Bushahar News: जांगला बाजार से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, 14 लाख के चेक बाउंस के तीन मामले

Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

पुलिस की पीओ सेल रोहड़ू की टीम ने जांगला बाजार से एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय यशपाल वर्मा निवासी जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को एक मामले में अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जबकि दो अन्य मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 के तहत चेक बाउंस के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें काला देवी बनाम यशपाल वर्मा मामले में एक लाख रुपये, विनोद कुमार बनाम यशपाल वर्मा मामले में आठ लाख रुपये और हीरा सिंह बनाम यशपाल वर्मा मामले में पांच लाख रुपये की राशि शामिल है। तीनों मामलों में कुल 14 लाख रुपये की राशि संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट नंबर-1 रोहड़ू में पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 अक्तूबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू, शिमला भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर से उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने और अदालतों के गैर-जमानती वारंट की तामील के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed