फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   preparation for lavi fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

Fri, 10 Nov 2023 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 300 जवान देंगे ड्यूटी
विज्ञापन


रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में 60 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में कानून व्यवस्था के पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले के दौरान वजीर बावड़ी से लेकर खनेरी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में 300 जवान ड्यूटी तैनात रहेंगे।

पुलिस और प्रशासन की ओर से शहर में बाहर से आए व्यापारियों का पंजीकरण किया जा रहा है। सडक़ पर अतिक्रमण कर सजाए गए सामान को हटाने के लिए भी पुलिस कार्रवाई अमल में ला रही है। शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए वाया वजीर बावड़ी होकर बड़े वाहन जाएंगे। एसजेवीएनएल की ओर से इसकी मंजूर मिल चुकी है। पुलिस ने रामपुर बाजार सहित आसपास के क्षेत्र में 60 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। मेले को सफल बनाने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शिमला से एएसपी सुनील नेगी भी रामपुर पहुंचे। इस दौरान एएसपी सुनील नेगी और डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने पदम छात्र स्कूल रामपुर के परिसर में सभी जवानों के साथ चर्चा करने के बाद यातायात व्यवस्था और अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि अवैध रूप से खड़े वाहन क्रेेन से उठाए जाएंगे। क्रेन रामपुर पहुंच चुकी है। रात्रि कार्यक्रम स्थल पदम स्कूल में भी पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। नशे में हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नजर रखने के लिए नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed