{"_id":"64997e26b8b281337004cc03","slug":"pran-pratishtha-program-of-maa-shrikoti-temple-from-29th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-1834-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मां श्राईकोटी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मां श्राईकोटी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 29 से
Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
3 जुलाई को शिखा पूजन और पूर्णाहुति के साथ होगा कार्यक्रम संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मां श्राईकोटी माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आगाज 29 जून को चंडी पाठ से किया जाएगा। तीन जुलाई को शिखा पूजन और पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।
समापन समारोह में सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी। वहीं लोक निर्माण मंत्री एवं भीमाकाली मंदिर न्यास अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे। विधायक नंदलाल भी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के चार आराध्य देवता शिरकत करेंगे। 28 जून को देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा और देवता साहिब कालेश्वर देवठी मंदिर आएंगे। 29 जून से 2 जुलाई तक देवता साहिब पाठ में बैठेंगे। देवता साहिब काजल गसो और देवता साहिब लक्ष्मी नारायण मझेवली 2 जुलाई को श्राईकोटी मंदिर पधारेंगे। 3 जुलाई को शिखा पूजन के बाद दोपहर 1:00 बजे पूर्णाहुति के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होगा।
करीब 2 करोड़ रुपये से मां भीमाकाली न्यास ने मंदिर और परिसर के सौंदर्यीकरण किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मां भीमाकाली मंदिर न्यास द्वारा तैयारियां जोरों पर है।
विज्ञापन
मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर का कहना है कि मां श्राईकोटी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।