फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   power

रामपुर और ननखड़ी में बत्ती गुल होने से लोग परेशान

Fri, 04 Sep 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर/ननखड़ी। मूसलाधार बारिश ने रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र की कई बिजली लाइनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वीरवार देर रात से बत्ती गुल हो गई। इससे लोगों को शुक्रवार दोपहर तक परेशानी झेलनी पड़ी। गर्मियों के दिनों में बत्ती गुल होने से हजारों उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी बार-बार बिजली के अघोषित कटों की मार लोगों को झेलनी पड़ी। वहीं, ननखड़ी तहसील में भी वीरवार रात से अंधेरा पसरा रहा। बिजली न होने के कारण जहां ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों से दो चार होना पड़ा, वहीं सरकारी कार्यालयों में काम निपटाने में कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। उपभोक्ताओं ननखड़ी निवासी मंगलू राम, महेंद्र ठाकुर, चंद्रकेश, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार, राजेंद्र ठाकुर, मोहर सिंह, केदार सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने कहा कि सर्दियों के दिनों में तो बिजली के कट लगना स्वाभाविक है, लेकिन गर्मियों में कट लगना समझ से परे है। बिजली कट लगने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बत्ती गुल होने से घरों सहित कार्यालय के कार्य भी खासे प्रभावित रहे। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। विद्युत बोर्ड कोटला के एक्सईएन बीडी भारद्वाज ने कहा कि भारी बारिश के चलते विद्युत लाइनों में खराबी आने से समस्या पेश आई। शुक्रवार दोपहर तक बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed