फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Potholes lying at various places on Rampur-Rohru road

रामपुर-रोहड़ू सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे

Thu, 30 Dec 2021 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Potholes lying at various places on Rampur-Rohru road
रामपुर-रोहडू सड़क पर जानलेवा बना सफर - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर-रोहड़ू मार्ग पर वर्षों से सफर करना खतरों भरा बना हुआ है। सड़क की खस्ताहालत के चलते अब तक इस मार्ग पर सैकड़ों लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इसके बावजूद बीते वर्षों में इस मार्ग की हालत नहीं सुधर पाई है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग की हालत सुधारने की कई बार मांग की। इसके बावजूद न तो सरकार कोई कदम उठा पाई और न ही लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है। इससे खस्ताहाल सड़क पर हजारों लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रामपुर-रोहड़ू सड़क पर बाल्टीधार से चौका नाला बाहली तक करीब 8 किलोमीटर सड़क कई वर्षों से दयनीय है। गड्ढों में तबदील हुई सड़क पर हमेशा हादसे की आशंका रहती है। सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से यहां क्रैश बैरियर भी नहीं हैं। हर वर्ष इस मार्ग पर हादसे होते हैं। अब तक 300 से अधिक लोग इस मार्ग पर हादसों में अकाल काल का ग्रास बन चुके हैं। सेब सीजन में भी क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों को फसल मंडी पहुंचाने में भारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसके बावजूद प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग मार्ग की हालत सुधारने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवयुवक मंडल बाहली अध्यक्ष कुलदीप नेगी, अवतार भलूनी, पीयुष मेहता, भरत मेहता, नीरज चौहान, सोनू भलूनी, कंवर कायथ, अंकित चौहान, रिपन चौहान, पवन चौहान, कार्तिक भलूनी, निखिल नेगी, राजेश भलूनी, मनोज मेहता, राकेश ठाकुर, विशाल नेगी, अनुराग मेहता, केसर नेगी, अनूप मेहता, ललित मेहता, विनित नेगी और अरुण मेहता ने कहा कि वर्षों से इस मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है। हजारों लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग तकलेच के सहायक अभियंता शोभा राम ने कहा कि अभी बर्फबारी का सीजन है। मार्च-अप्रैल माह में सड़क की हालत सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed