फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Posts of doctors and other staff lying vacant in Community Health Center Arsu

Rampur Bushahar News: सीएचसी अरसू में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं

Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
10 बिस्तरों वाले अस्पताल में 10 पद स्वीकृत, एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट के पद भरे
विज्ञापन

सीएचसी में तैनात एकमात्र डॉक्टर निरमंड अस्पताल में दे रहा सेवाएं
छह पंचायतों के हजारों ग्रामीण झेल रहे परेशानियां
किसान सभा ने जताया रोष, 12 को सरकार को भेजेंगे ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ(रामपुर बुशहर)। विकास खंड निरमंड की छह पंचायतों के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरसू में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ के पद रिक्त पड़े हैं। अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर भी डेपुटेशन पर निरमंड में सेवाएं दे रहा है, जिस कारण ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से चरमरा गई हैं। इसके विरोध में किसान सभा निरमंड 12 को सरकार को ज्ञापन भेजेगी। हिमाचल किसान सभा पंचायत कमेटी की बैठक शुक्रवार को अरसू में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से अरसू में सामुदायिक अस्पताल की खस्ताहालत और अस्पताल में चल रहे खाली पदों को लेकर रोष जताया गया। किसान सभा निरमंड ब्लॉक अध्यक्ष देवकी नंद ने कहा कि यह अस्पताल अरसू, बाड़ी, कोट, कोटी, बड़ीधार और डीम पंचायत के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है। 10 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में 10 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से केवल एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट के पद ही भरे गए हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में इस अस्पताल में तैनात एकमात्र डॉक्टर भी खंड चिकित्सा अधिकारी निरमंड की ओर से निरमंड में डेपुटेशन पर लगाया गया है, जिससे उक्त पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर निरमंड और रामपुर अस्पताल जाकर उपचार करवाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की दुर्दशा के लिए प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारें दोषी रही हैं, क्योंकि इन सरकारों ने इस अस्पताल की खस्ताहालत को दुरुस्त करने के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया, सरकार ने केवल फट्टे लगाने का ही काम किया है। डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के पद भी केवल कागजों में ही भरे हैं, परंतु जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के रिक्त पदों को भरने और खस्ताहालत सुधारने बारे 12 अप्रैल को प्रदेश सरकार को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर दुर्गा नंद, मान सुख, नित्या नंद, चूड़ा राम, श्याम सिंह, केदार सिंह, रमेश कुमार, प्रेमा देवी, कुमता देवी, गीता देवी, शिव राम, सीता देवी, शेतु देवी, धर्म दास, मीना राम सहित अन्य मौजूद रहे। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article