फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Polling station Tashigang, made aware for Lok Sabha and Assembly by-elections, voting

Rampur Bushahar News: विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशीगंग का सहायक निर्वाचन अधिकारी ने किया दौरा

Fri, 19 Apr 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Polling station Tashigang, made aware for Lok Sabha and Assembly by-elections, voting
विश्व के सबसे उंचे पोलिंग स्टेशन टाशीगंग के मतदाता एसडीएम काजा के साथ विशेष बैठक में चर्चा करत
स्थानीय मतदाताओं के साथ की विशेष बैठक
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए किया प्रोत्साहित

संवाद न्यूज एजेंसी काजा(लाहौल स्पीति)। विश्व के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन टाशीगंग में सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष नेगी शुक्रवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मतदाताओं के साथ विशेष बैठक की और उनकी मांगे सुनीं। साथ ही लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के पक्ष पर विचार करने का आश्वासन दिया है। बैठक में टाशीगंग गांव के लोक निर्माण विभाग के अस्थायी तौर पर काम करने वाले 13 पूर्व दैनिक वेतन भोगी मजदूर और उनके परिजन विशेष तौर पर मौजूद रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्ष नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पूर्व दिहाड़ीदार मजदूरों के साथ बैठक की गई। उन्होंने प्रशासन के पक्ष में विचार करने का आश्वासन दिया है। हमने लोगों को बताया कि पूरी दुनिया में टाशीगंग में 100 प्रतिशत मतदान के लिए जाना जाता है। इस परंपरा को जीवित रखते हुए है एक फिर इतिहास रचते हुए लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।


जानकारी के अनुसार, टशीगंग समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। टाशीगंग शीत मरुथल के नाम से विख्यात लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी में स्थित है। साल में छह महीने बर्फ से ढका रहता हैं। यहां ऑक्सीजन की कमी होती है। 2019 से पहले विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र लाहौल-स्पीति जिले में स्थित हिक्किम था, लेकिन 2019 में टाशीगंग को मतदान केंद्र बना दिया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 45 मतदाता थे। इनमें 27 पुरुष और 18 महिला मतदाता थे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में 48 मतदाता थे जिनमें 29 पुरुष और 22 महिलाएं शामिल थीं। 2022 के विधानसभा चुनावों में 52 मतदाता थे इनमें 30 पुरुष और 22 महिलाएं हैं। इस बार भी यहां 52 मतदाता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed