{"_id":"5f68ae648ebc3e34fc1387e7","slug":"political-rampur-hp-news-sml345790483","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पर यात्रा भत्ते के लगाए लांछन बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पर यात्रा भत्ते के लगाए लांछन बेबुनियाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और वर्तमान किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी के यात्रा भत्ते पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी महिला किन्नौर कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। जिला किन्नौर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी ने रिकांगपिओ में सोमवार को प्रेसवार्ता में यह बात कही।
उन्होंने सूरत नेगी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विधायक जगत सिंह नेगी तो जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, वह प्रदेश में तीन कमेटियों के सदस्य हैं। इसलिए उन्हें विधानसभा सत्र और कमेटियों की बैठकों में शामिल होने के लिए शिमला जाना पड़ता है। लेकिन आप तो (सूरत नेगी) केवल वन निगम के उपाध्यक्ष हैं और आपके गांव-गांव जाने का कोई मतलब नहीं बनता है। वहीं, आपका दफ्तर भी रिकांगपिओ में ही है, तो आप गांव-गांव जाकर राजनीति क्यों कर रहे हैं?
उन्होंने कहा कि सूरत नेगी स्वयं सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। तीन वर्षों में सूरत नेगी ने 40 लाख से ऊपर खर्चा किया है, जो विधायक के खर्चे से भी ज्यादा है और उलटा वह विधायक के यात्रा भत्ते पर सवाल उठा रहे हैं। कहा कि सूरत नेगी जनता को गुमराह करके विधायक जगत सिंह नेगी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि सूरत नेगी विधायक जगत सिंह नेगी के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणियां करने से पीछे नहीं हटेंगे तो महिला किन्नौर कांग्रेस उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। वहीं, सूरत नेगी के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर महिला कांग्रेस महासचिव ललिता पंचारस, बीडीसी कल्पा मंडल अध्यक्ष सीमा देवी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी, महिला कांग्रेस जिला सदस्य मंजू और महिला मंडल प्रधान पांगी सुदर्शना देवी मौजूद रहीं।