फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Polio medicine given to children

Rampur Bushahar News: रामपुर में 5,089 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Sun, 21 Dec 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Polio medicine given to children
रामपुर में बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो ड्रॉप्स। संवाद
. 64 बूथ, दो मोबाइल बूथ किए थे स्थापित, 97 प्रतिशत लक्ष्य किया हासिल
विज्ञापन

.बचे हुए बच्चों को आज से घर-घर जाकर पिलाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर खंड में रविवार को 5089 नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। यह खुराक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिवर्ष पिलाई जाती है। रामपुर खंड में बच्चों को पोलियो पिलाने के लिए कुल 64 बूथ बनाए थे, जबकि दो मोबाइल बूथ और दो ट्रांजिट बूथ के जरिए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। रामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोग सुबह से ही अपने बच्चों को लेकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाने पहुंचे। दोपहर बाद तक अस्पताल में बच्चों के आने का सिलसिला लगा रहा। अभियान के तहत 5255 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से कुल 5089 बच्चों को यह खुराक पिलाई गई। 64 बूथों, 2 मोबाइल और 2 ट्रांजिट बूथों के जरिए बच्चों को यह दवा पिलाई गई। ट्रांजिट बूथ सुंगरी और बधाई में स्थापित किए गए थे। वहीं, सोमवार को पोलियो की दवा पीने से छूटे बच्चों को अब घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने बताया कि रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न बूथों में 5089 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है। छूटे हुए बच्चों को अब घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रामपुर में विभाग ने 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है।

रामपुर में बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो ड्रॉप्स। संवाद

रामपुर में बच्चों को पिलाई पल्स पोलियो ड्रॉप्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed