फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Police trace missing youth in Manali within two days

Rampur Bushahar News: पुलिस ने लापता युवक को दो दिनों के भीतर मनाली में ढूंढा

Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी से अचानक लापता हो गया था युवक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी चौकी पुलिस ने लापता हुए युवक को दो दिनों के भीतर मनाली से सकुशल ढूंढ लिया है। युवक अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर उसे ढूंढ निकाला।
रामपुर के एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी ज्यूरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी उसका 27 साल का बेटा 13 अप्रैल को लापता हो गया। इस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की गई। तलाश के लिए पुलिस ने तकनीकी एवं पारंपरिक दोनों माध्यमों का उपयोग किया गया। मोबाइल की कॉल डिटेल, प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसकी लोकेशन एवं गतिविधियों का क्रमवार पता लगाया गया, जिसमें उसे रामपुर, आईएसबीटी शिमला और अन्य स्थानों पर देखा जाना पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने रामपुर, शिमला, सोलन एवं चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों और बस अड्डों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। संभावित स्थानों पर गहन तलाश की। आगे की जांच के दौरान युवक की आईडी से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक नए मोबाइल नंबर का पता चला। पता लगा कि युवक मनाली क्षेत्र में है। पुलिस टीम को मनाली रवाना किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने युवक को मनाली (अलेऊ) से नग्गर सड़क के समीप स्थित होटल से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मात्र दो दिनों के भीतर पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed