{"_id":"619119349618ca70617e51ca","slug":"police-meet-youngster-with-her-family-rampur-hp-news-sml390197133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़छम पुलिस ने घरवालों से मिलाया दो माह से लापता युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़छम पुलिस ने घरवालों से मिलाया दो माह से लापता युवक
विज्ञापन
रविवार को परिजनों के सुपुर्द किया दो माह से लापता मानसिक व्यक्ति।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किनौर जिले की पुलिस चौकी कड़छम के एएसआई सोहन की अगुवाई में दो महीने से लापता युवक को उसके परिजनों से मिलाया है। युवक बीते कई माह से कड़छम बाजार में घूम रहा था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पीड़ित व्यक्ति को एएसआई सोहन ने अपने साथ युवक को पुलिस चौकी लाया और उसके घरवालों से मिलाया। उक्त व्यक्ति की दाहिनी बाजू नहीं है और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हरपाल सिंह (35), गांव कंडवाल, तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा का बताया।
एएसआई सोहन ने विस्तार से कांगड़ा में कई पुलिस थानों में संपर्क किया और पता चला कि यह व्यक्ति कंडवाल गांव का है। इसके बाद कंडवाल चौकी से ग्राम पंचायत कंडवाल के प्रधान का मोबाइल नंबर लेकर इसके माता-पिता के मोबाइल नंबर प्रधान से प्राप्त किए। इसकी जानकारी पीड़ित के माता-पिता को दी गई।
उन्होंने बताया कि यह इनका बेटा है, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह कभी भी बिना बताए घर से चला जाता है। बीते दो माह से वह लापता बताया जा रहा था। रविवार को पीड़ित व्यक्ति को उसके जीजा संजीव ठाकुर और तरुण ठाकुर के सुपुर्द किया गया। संजीव ने बताया कि करीब पांच साल पहले दुर्घटना में हरपाल सिंह का एक बाजू काटना पड़ा था। इसके बाद से वह बीमार है। उन्होंने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है।